वाराणसी में पुलिस ने शहरभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। DCP प्रमोद कुमार और ACP सारनाथ खुद मौके पर पहुंचे और चेकिंग की पूरी कमान संभाली।पंचक्रोशी चौराहे सहित कई मुख्य सड़कों पर पुलिस टीमों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की। कागजात, नंबर प्लेट, हेलमेट, सीट बेल्ट—हर जरूरी नियम पर सख्ती बरती गई। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी भी ली गई।
DCP प्रमोद कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई अपराध पर नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए की जा रही है। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की सक्रियता से लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा और कई लोगों ने इस अभियान की तारीफ भी की।
Tags
Trending

