बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की प्रचंड बहुमत वाली ऐतिहासिक जीत पर काशी क्षेत्र में भाजपा ओबीसी मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया। कार्यक्रम गदौलिया स्थित कोदई चौकी पर आयोजित हुआ।कार्यकर्ताओं ने फुलझड़ियाँ एवं पटाखे जलाकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।
इस दौरान गुलाब की पंखुड़ियाँ उड़ाई गईं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट-आउट के साथ कार्यकर्ताओं ने जीत की बधाई दी।विजय उत्सव का नेतृत्व ओबीसी मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने किया।
Tags
Trending

