बाल दिवस के अवसर पर एस.बी.एस.एस. इंटर कॉलेज एवं सेंट के.सी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल, सूरज कुंड में भव्य बाल मेले, विज्ञान प्रदर्शनी, सामाजिक विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी तथा खाद्य व स्नैक्स स्टॉल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बच्चों ने उत्साहपूर्वक किया। प्रबंधक तृप्ति तिवारी ने फीता काटकर बाल मेले का शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने विद्यालय के संस्थापक स्व. डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा पूर्व अध्यक्ष स्व. डॉ. गायत्री अवस्थी शर्मा के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत प्रबंधक तृप्ति तिवारी एवं विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक, इलेक्ट्रॉनिक एवं विद्युत चालित मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान और सामाजिक विज्ञान मॉडल ने अभिभावकों, शिक्षकों तथा आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने प्रत्येक मॉडल की उपयोगिता और कार्यप्रणाली को समझाकर सभी को प्रभावित किया।बाल मेले में बच्चों द्वारा लगाई गई खाद्य एवं स्नैक्स स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रही। अभिभावकों, विद्यार्थियों व शिक्षकों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।बाल दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा का सुंदर संगम रहा, जिसने विद्यालय परिसर को उत्सव माहौल से भर दिया।

