विशेश्वरगंज भैरवनाथ व्यापार मंडल का तीसरा वार्षिक चुनाव गौरी शंकर कटरा, विशेश्वरगंज स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अशोक सेठ ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी की गई और विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
चुने गए पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर प्रतीक गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष पद पर गणेश सेठ, महामंत्री पद पर पंकज अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में शरद केसरी और राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर खुर्शीद अख्तर व अमित सेठ तथा कोषाध्यक्ष पद पर आलोक सेठ का चयन किया गया।संरक्षक मंडल में अशोक सेठ, अलखनाथ गोस्वामी और रमाकांत जायसवाल को शामिल किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नव–निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता जताई।
Tags
Trending

