अमरोहा में सोते-सोते 26 दिन के नवजात की दम घुटने से दर्दनाक मौत

अमरोहा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 26 दिन के एक मासूम की नींद में ही दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा रात में मां-पिता के बीच सो रहा था। तड़के जब मां दूध पिलाने के लिए बच्चे को उठाने लगी, तो उसका शरीर बिल्कुल अकड़ा हुआ था। कुछ ही सेकंड में मां की चीख ने पूरे घर को हिला दिया।परिवार के लोग बच्चे को लेकर तुरंत अस्पताल भागे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बच्चा सोते समय दब गया, जिसकी वजह से उसका सांस रुक गया।परिवार पर अचानक आई इस त्रासदी से गांव में माहौल गमगीन है। रिश्तेदारों व पड़ोसियों ने माता-पिता को संभाला, जिन्हें सदमे से उबरना मुश्किल हो रहा है।घटना ने फिर से मां-बाप के बीच शिशुओं को सुलाने के खतरों को लेकर चर्चा छेड़ दी है। चिकित्सक भी इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post