वाराणसी में रोहिंग्या-बांग्लादेशियों की तलाश में चला ऑपरेशन ‘टॉर्च पुलिस अफसर खुद उतरे सड़कों पर

वाराणसी में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करने के लिए पुलिस ने बीती रात बड़े पैमाने पर ऑपरेशन ‘टॉर्च’ चलाया। इस अभियान में एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस, DCP और ADCP खुद टीम के साथ मैदान में उतरे और शहर के विभिन्न इलाकों में सघन जांच की।अभियान के दौरान पुलिस ने 27 परिवारों की पहचान की, जिनके पास पश्चिम बंगाल का आधार कार्ड पाया गया। 


प्रारंभिक पड़ताल में दस्तावेजों की वैधता को लेकर कई संदेह सामने आए हैं, जिसके बाद पुलिस ने सभी की विस्तृत सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य शहर में छिपकर रह रहे अवैध विदेशी नागरिकों की पहचान करना और सुरक्षा से जुड़े संभावित जोखिमों को समाप्त करना है। इसके साथ ही, स्थानीय स्तर पर किरायेदार सत्यापन और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी भी कड़ी की जा रही है।अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन ‘टॉर्च’ आगे भी जारी रहेगा और जिन परिवारों के दस्तावेज संदेहास्पद पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post