वाराणसी में आयोजित काशी सांसद रोजगार महाकुंभ ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सही अवसर और सही मार्गदर्शन मिलने पर युवाओं के लिए कोई भी लक्ष्य दूर नहीं। इस महाकुंभ में लगभग 300 प्रतिष्ठित कंपनियों की भागीदारी रही, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में हजारों पदों के लिए युवाओं का चयन किया।सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि यह रही कि इस रोजगार महाकुंभ में 28 छात्रों का चयन विदेशी कंपनियों ने किया, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने उज्ज्वल करियर की शुरुआत करेंगे।
यह उपलब्धि न सिर्फ छात्रों के लिए, बल्कि पूरे काशी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।रोजगार महाकुंभ में आई कंपनियों में आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, हॉस्पिटैलिटी, सेल्स एवं मार्केटिंग सहित कई सेक्टरों की नामी कंपनियाँ शामिल थीं। बड़ी संख्या में छात्रों और नौकरी तलाश रहे युवाओं ने इंटरव्यू दिए और अपने कौशल के अनुसार अवसर प्राप्त किए।योजकों का कहना है कि इस तरह के रोजगार महाकुंभ युवाओं को घर बैठे बड़े करियर विकल्प उपलब्ध कराते हैं। आने वाले समय में इसे और विस्तृत रूप देने की योजनाएँ भी बन रही हैं।इस महाकुंभ की सफलता ने काशी को एक बार फिर शिक्षा और रोजगार के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित किया है।
Tags
Trending

