हरिशचंद्र घाट स्थित प्राचीन मशाननाथ बाबा के दर्शन करने योगी युवा वाहिनी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अनुराग सिंह पहुंचे। दर्शन-पूजन के उपरांत उन्होंने योगी युवा वाहिनी के संस्थापक सहित प्रदेश, जिला और ग्राम स्तर के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया।इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में डॉ. अनुराग सिंह ने कहा कि “धर्म है तो देश है”, क्योंकि धर्म ही हमें कर्तव्यनिष्ठा, नैतिकता, सहिष्णुता, सत्य, न्याय, करुणा और अनुशासन का मार्ग दिखाता है।
उन्होंने कहा कि धर्म के बिना देश केवल भूमि का टुकड़ा बनकर रह जाता है, जबकि धर्म ही व्यक्ति को समाज से जोड़कर एक जिम्मेदार नागरिक बनाता है और नागरिकों को राष्ट्र से जोड़कर सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है।डॉ. सिंह ने योगी युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक नए सदस्यों को संगठन से जोड़ें और जो पद रिक्त हैं, उन्हें भरने का कार्य करें, ताकि संगठन और अधिक मजबूत बन सके। उन्होंने कहा कि योगी जी की इस सेना के सिपाही बनकर धर्म, देश और मानवता का संदेश पूरे विश्व में फैलाना हम सभी का कर्तव्य है।
उन्होंने गौ सेवा, मानव सेवा, जीव सेवा और सनातन सेवा में पूर्ण योगदान देने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे आने वाली पीढ़ी को आतंकवाद और सामाजिक कुरीतियों से मुक्त, सुरक्षित और उज्जवल भविष्य मिल सकेगा।इस अवसर पर संस्कार सिंह, तुषार सोनकर, ऋतिक साहू, श्रेयांश तिवारी, गौरव यादव, यश शुक्ला, सनी चौधरी, आयुष दादा, हिमांशु गुप्ता, आलोक सोनकर, विशाल चौधरी, मंगल चौधरी, विष्णु चौधरी, बलदाऊ ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

.jpeg)
