कडली कैटरपिलर स्कूल का 16वां वार्षिकोत्सव: “डिजिटल आरम्भ” थीम के साथ मनाया गया

कडली कैटरपिलर स्कूल ने बुधवार को अपने 16वें वार्षिकोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया। इस अवसर पर हमारे चेयरमैन संदीप किशोर चौरसिया ने मुख्य अतिथि ए.सी.पी. विदुष सक्सेना और विशिष्ट अतिथि अंकुर चढ़ा का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि ने बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने और ज्ञान व कौशल में प्रगति करने के लिए प्रेरित किया। 


इस वर्ष के वार्षिकोत्सव का विषय “डिजिटल आरम्भ” था, जो आधुनिक शिक्षा और तकनीकी सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ाने का प्रतीक माना गया। यह थीम बच्चों को भविष्य में तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के संकल्प को दर्शाती है।इस अवसर पर श्री जगत किशोर चौरसिया, लक्ष्मी चौरसिया, संदीप किशोर चौरसिया, विनती किशोर चौरसिया के साथ समस्त शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम और भी जीवंत और आकर्षक बन गया।वार्षिकोत्सव ने शिक्षा, तकनीक और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति स्कूल के संकल्प को प्रदर्शित किया।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post