इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार सलमान खान ने नए टैलेंट को बढ़ावा देने की बात करते हुए एक दिलचस्प टिप्पणी की। उन्होंने कहा:हम यहां नए टैलेंट को मौका देने आए हैं… जैसे फिल्म इंडस्ट्री में दिया था। उम्मीद है यहां वैसा कुछ न हो।”सलमान के इस बयान को हल्के-फुल्के मज़ाक़ के साथ-साथ इंडस्ट्री के अनुभवों का इशारा भी माना जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ISPL एक ऐसा मंच बनेगा जहां सिर्फ टैलेंट और मेहनत मायने रखेंगे।खेल में राजनीति या विवाद के लिए कोई जगह नहीं।लक्ष्य है असली टैलेंट को सामने लाना।युवाओं को बड़ा मंच देने पर जोर।ISPL को “सड़कों से स्टेडियम तक” का सफर बताकर उत्साह जताया।ऑक्शन में खिलाड़ियों को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया। फ्रैंचाइजियों ने कई नए नामों पर दांव लगाया है, और सलमान की मौजूदगी ने माहौल को और भी ऊर्जा से भर दिया।
Tags
Trending

