थाने में बेटी बोली सिपाही संग रहूंगी पिता बेहोश,झांसी में वनकर्मी से सगाई अगले ही दिन भागकर की शादी

झांसी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के सीपी सिंह गेट थाना क्षेत्र में एक युवती ने परिवार की मौजूदगी में थाने पहुँचकर सबको चौंका दिया। युवती ने साफ कहा कि वह वन विभाग में तैनात सिपाही के साथ रहना चाहती है। यह सुनते ही उसके पिता वहीं बेहोश होकर गिर पड़े।


परिवार ने युवती की वनकर्मी युवक से सगाई कर दी थी। लेकिन सगाई के दूसरे ही दिन युवती अपने प्रेमी, जो सिपाही बताया जा रहा है, के साथ घर छोड़कर भाग गई और शादी कर ली।परिजन जब शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो युवती भी वहीं पहुँच गई और अपनी इच्छा बताई कि वह उसी युवक के साथ रहना चाहती है।पिता के बेहोश होने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने युवती को बालिग बताते हुए कहा कि वह अपनी मर्जी से निर्णय ले सकती है।फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post