गोवा के चर्चित नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड मामले में क्लब के चार मालिकों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में दावा किया कि वह केवल बिज़नेस पार्टनर है, और संचालन से उसका सीधा संबंध नहीं था।पुलिस के मुताबिक, क्लब की बुनियादी सुरक्षा खामियों और आवश्यक अनुमतियों की कमी के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें कई लोग घायल हुए और भारी नुकसान हुआ। घटना के बाद से ही चारों मालिकों पर लापरवाही और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था।
इस मामले के तीन अन्य मालिक—लूथरा ब्रदर्स—हादसे के तुरंत बाद थाईलैंड भाग गए थे। अब उन्होंने दिल्ली में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है।कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, विदेश भागने के कारण उनकी याचिका पर अदालत कड़ा रुख अपना सकती है।क्लब के भीतर से बरामद CCTV फुटेज की जांच जारी है।सुरक्षा प्रमाणपत्रों और लाइसेंस से जुड़े दस्तावेज़ खंगाले जा रहे हैं।फरार आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है।
Tags
Trending

