चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड ,सोना भी चढ़ा निवेशकों में उत्साह बढ़ा

नई दिल्ली, 10 दिसंबर:मूल्यवान धातुओं में जबरदस्त उछाल जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और घरेलू मांग के चलते चांदी की कीमत आज ₹7,457 बढ़कर ₹1,86,000 प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई। यह पहली बार है जब चांदी ने भारत में इतना ऊंचा भाव छुआ है।ध्यान देने वाली बात यह है कि साल की शुरुआत से अब तक चांदी की कीमत करीब ₹1 लाख बढ़ चुकी है, जिससे यह इस वर्ष की सबसे तेजी से बढ़ने वाली कमोडिटी में शामिल हो गई है।उधर सोने में भी मजबूत बढ़त देखने को मिली। सोना ₹1.28 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है


जो कि अब तक का एक नया रिकॉर्ड है। लगातार बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं, डॉलर की कमजोरी और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी ने दोनों धातुओं की कीमतों को मजबूती दी है।निवेशक महंगाई और आर्थिक उतार-चढ़ाव से बचाव के लिए धातुओं में निवेश बढ़ा रहे हैं।ज्वेलरी सेक्टर में शादी-विवाह सीजन की मांग भी समर्थन दे रही है।विश्लेषकों के अनुसार आने वाले हफ्तों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव संभव है। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post