वाराणसी | चितईपुर थाना क्षेत्र के करौंदी स्थित आईटीआई में दो दिवसीय काशी सांसद रोजगार मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रम और रोजगार मंत्री श्री अनिल राजभर उपस्थित रहे।अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप हर हाथ को काम मिले और युवाओं के सपनों को साकार किया जाए। इसके तहत यह रोजगार मेला आयोजित किया गया है।
मेले में 2,293 राष्ट्रीय कंपनियों और 14 अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का उद्देश्य लगभग 27,000 नौजवानों को रोजगार प्रदान करना है। उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल और पश्चिम विहार से युवा इस कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें रोजगार के अच्छे अवसर मिल रहे हैं। मंत्री ने कहा कि यह मेला युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है और प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे सफलतापूर्वक आयोजित किया है।
Tags
Trending

