मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद वाराणसी पुलिस ने अवैध घुसपैठियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। शहर में ‘ऑपरेशन टॉर्च’ के तहत अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार चेकिंग कर रही हैं।अभियान के दौरान कई थाना क्षेत्रों में स्थित झुग्गी-झोपड़ियों पर छापेमारी और कड़ाई से सत्यापन किया गया।
पुलिस के अनुसार, अब तक तीनों जोन में करीब 500 लोगों को चिन्हित किया गया है। इनमें से कई लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले पाए गए हैं, जिनकी उपस्थिति और उद्देश्य पर संदेह जताया गया है।पुलिस उन सभी लोगों से पूछताछ कर रही है जो अस्थायी बस्तियों में रह रहे हैं—वे यहाँ किस उद्देश्य से आए हैं, किसने उन्हें बसाया है और उनकी पहचान क्या है। पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनज़र किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या घुसपैठ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा और हर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जाएगी।
Tags
Trending

