एनएचएआई और एनएच-2 टोलवे ने 40 छात्राओं को साइकिलें देकर शिक्षा तक उनकी पहुँच को किया आसान

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और वाराणसी–औरंगाबाद एनएच-2 टोलवे प्राइवेट लिमिटेड (VAH) ने शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए नैपुरा, डाफी के प्राइमरी स्कूल में एक साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलायुक एस राजलिंगम रहे।  कार्यक्रम में कम्पोजिट स्कूल सुंदरपुर, प्राइमरी स्कूल नैपुरा (डाफी) और कम्पोजिट स्कूल नवीन की कुल 40 जरूरतमंद व योग्य छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं।


इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को स्कूल आने-जाने में होने वाली दूरी व परिवहन संबंधी कठिनाइयों को दूर करना है, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपनी शिक्षा जारी रख सकें। VAH, रोडीज़ की परियोजना आधारित सहायक कंपनी है, जबकि रोडीज़ मैड्रिड स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो वैश्विक इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश और प्रबंधन में अग्रणी मानी जाती है। अधिकारियों ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा को सशक्त बनाने और उन्हें सुरक्षित, सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए ऐसी पहलें भविष्य में भी जारी रहेंगी।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post