वाराणसी | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वाराणसी में भी रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की खोज तेज कर दी गई है। सोमवार को सिगरा थाना क्षेत्र में संदिग्धों के हाते में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया।एडीसीपी काशी जोन और एलआईयू अधिकारी शरवण टी. पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।
पुलिस ने उनके कमरे, सामान और पहचान पत्रों की गहन जांच की। पूछताछ के दौरान पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के आधार कार्ड मिले, जिनकी वैधता और सत्यता की जांच की जा रही है।एडीसीपी शरवण टी. ने बताया कि सभी संदिग्धों की जानकारी एकत्र की जा रही है और आवश्यक सत्यापन के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में किसी भी अवैध घुसपैठ या फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निवास की अनुमति नहीं दी जाएगी।पुलिस ने स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। अभियान जारी रहेगा और संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
Tags
Trending

