वाराणसी विकास प्राधिकरण का विशेष बकाया वसूली कैंप ,279 बकायेदारों से वसूले जाएंगे ₹18.97 करोड़

वाराणसी | वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) 15 दिसंबर 2025 को विशेष बकाया वसूली कैंप आयोजित करेगा। उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि प्राधिकरण की विभिन्न संपत्तियों पर 279 बकायेदारों का लगभग ₹18.97 करोड़ लंबित है।बैठक में वसूली प्रक्रिया तेज करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए: महीने में दो बार वसूली कैंप आयोजित किए जाएंगे।


सभी बैंक संस्थानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि बकायेदारों को कम ब्याज पर लोन उपलब्ध हो सके।रेंट कलेक्टर की तैनाती से लंबित बकाया जल्दी वसूला जाएगा।सप्ताह में सभी बकायेदारों को नोटिस भेजे जाएंगे, ताकि समय पर भुगतान संबंधी दिशा-निर्देश मिल सकें।वाराणसी विकास प्राधिकरण ने सभी बकायेदारों से अपील की है कि वे 15 दिसंबर के विशेष कैंप में उपस्थित होकर सुविधाओं का लाभ उठाएं और अपने बकाया का समय पर निस्तारण करें, जिससे शहर के विकास कार्यों को गति मिले।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post