वाराणसी | कफ सिरप प्रकरण में कथित रूप से नाम जोड़े जाने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी अम्बरीश सिंह भोला ने पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर, उनकी पत्नी नूतन ठाकुर और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना चौक, वाराणसी में मुकदमा दर्ज कराया।अम्बरीश सिंह का आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और बिना किसी आधार के आरोप लगाए गए, जिससे उनकी सामाजिक छवि धूमिल हुई और मानसिक आघात पहुँचा।30 नवंबर को अमिताभ ठाकुर ने अपने ट्विटर (X) अकाउंट से एक पत्र और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने खुद को “अध्यक्ष” और नूतन ठाकुर को “महासचिव” आजाद अधिकार सेना बताया।
इस पोस्ट में अम्बरीश सिंह को कथित आपराधिक प्रकरण से जोड़ा गया। अम्बरीश ने कहा कि यह सामग्री तेजी से वायरल हुई और समाज में भ्रम फैला।अज्ञात लोगों ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया और सामग्रियों को साझा कर वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया। पोस्ट में एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि और प्रदेश के मंत्री पर भी आधारहीन आरोप लगाए गए।पुलिस ने मानहानि, फर्जी साक्ष्य तैयार करने, गलत आरोप लगाने और सामाजिक वैमनस्यता फैलाने जैसी धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Tags
Trending

