बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के मुख्य कल्याण निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री एम.पी. ठाकुर को भारत स्काउट एवं गाइड, राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली की राष्ट्रीय प्रशिक्षण टीम में राष्ट्रीय प्रशिक्षक के रूप में चयनित किया गया है। यह चयन स्काउटिंग प्रशिक्षण के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और विशिष्ट योगदान को देखते हुए किया गया है।श्री ठाकुर को इससे पूर्व भारतीय रेल में स्काउटिंग प्रशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए रेल मंत्रालय के रेलवे स्काउट एंड गाइड बोर्ड में तीन वर्षों के लिए सहायक सलाहकार के रूप में भी नियुक्त किया गया था।
हाल ही में लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में उन्हें सब कैंप चीफ जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक निभाया।इसके अलावा, 9 जनवरी 2026 से छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जम्बूरी में श्री एम.पी. ठाकुर व्यवस्थापक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।श्री ठाकुर बरेका भारत स्काउट एवं गाइड के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।
वे बरेका भारत स्काउट एवं गाइड में जिला प्रशिक्षक आयुक्त और सहायक जिला आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने भारत स्काउट एवं गाइड की राज्य परिषद में बरेका का प्रतिनिधित्व भी किया है।वर्ष 2019 में मुख्य कल्याण निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी श्री एम.पी. ठाकुर लगातार सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से बरेका और भारतीय रेल का नाम रोशन कर रहे हैं।यह जानकारी जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
Tags
Trending

.jpeg)
