श्री काशी विश्वनाथ धाम के नवनिर्मित भव्य कॉरिडोर के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंदिर प्रशासन भव्य उत्सव की तैयारी में जुट गया है। इस संदर्भ में धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष का आयोजन पहले से भी अधिक व्यापक और दिव्य होगा।सीईओ ने बताया कि 12 दिसंबर 2025 से पूरे धाम परिसर की विशेष भव्य सजावट शुरू हो जाएगी, जो 15 दिसंबर तक जारी रहेगी। चारों ओर आकर्षक प्रकाश सज्जा, पुष्प अलंकरण और सांस्कृतिक स्पर्श के साथ धाम को भव्य रूप में सजाया जाएगा, ताकि श्रद्धालु दिव्यता का विशेष अनुभव कर सकें।
उन्होंने आगे बताया कि 13 दिसंबर को धाम परिसर में वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और भक्तिमय आयोजन शामिल होंगे।सीईओ विश्व भूषण मिश्र के अनुसार, उत्सव का मुख्य आकर्षण 14 दिसंबर को होने वाला शास्त्रोक्त मुख्य आयोजन होगा, जिसमें परंपरागत वैदिक विधान के साथ विशेष पूजा, अभिषेक और अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं, जिसमें सुरक्षा, दर्शन व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Tags
Trending

