MGKVP में हंगामा चरम पर, पिस्टल लहराने के आरोप, कई छात्र हिरासत में

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में आज दोपहर छात्र गुटों के बीच जोरदार मारपीट का मामला सामने आया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि दर्जनों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही छात्रों ने लात-घूंसे चलाए, जिससे कैंपस में अफरा-तफरी मच गई।सूत्रों के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक छात्र द्वारा पिस्टल लहराने और मारपीट किए जाने के आरोप से हुई। देखते ही देखते दो गुटों के छात्र आमने-सामने आ गए और स्थिति बिगड़ गई।

सूचना पर सिगरा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुँची और कई उत्पाती छात्रों को हिरासत में लिया।घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की बात कही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post