वाराणसी थाना कोतवाली में पंजीकृत मुकदमा के अंतर्गत दो अभियुक्तों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर न्यायालय से 72 घंटे के ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाया गया। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश तथा पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन एवं संबंधित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना कोतवाली और एसओजी टीम ने अभियुक्त प्रतीक मिश्रा और विशाल कुमार सोनकर को कोलकाता से गिरफ्तार किया।
अभियुक्तगण ने जाली दस्तावेज़ों और फर्जी ड्रग लाइसेंस का उपयोग कर कोडीनयुक्त कफ सिरप का अवैध व्यापार कर करोड़ों रुपये का आर्थिक लाभ प्राप्त किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि शैली ट्रेडर्स रांची के सहयोग से उनकी फर्मों के नाम पर फर्जी बिल और ई-वे बिल तैयार कर व्यापार किया गया, जबकि माल सीधे अन्य स्थानों पर भेजा जाता था। गिरफ्तार अभियुक्तों की उम्र 26 वर्ष है और वे वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र के निवासी हैं।
Tags
Trending

