राजनीति में जो डरा, वो मर गया ओपी राजभर का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने फिर एक बड़ा और विवादित बयान दे दिया है।चुनाव के माहौल में मीडिया से बातचीत करते हुए राजभर ने अपने अंदाज़ में कहा—राजनीति में जो डरा, वो मर गया। हम किसी से डरने वाले नहीं। जनता जिसे चाहती है, उसे टिकट मिलेगा।”राजभर ने साफ कहा कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में धनंजय सिंह और ब्रजेश सिंह जैसे बाहुबली छवि वाले नेताओं को टिकट देने से पीछे नहीं हटेगी।उन्होंने कहा—अगर कोई लोकप्रिय है, जनता में पकड़ है, और जीत सकता है—तो उसे टिकट देने में क्या दिक्कत?


डरने वाला काम हम नहीं करते।”राजभर ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा किजिन्हें जनता से कनेक्शन नहीं, वही हमें उपदेश देते फिर रहे हैं। टिकट हम अपने हिसाब से देंगे, किसी दबाव में नहीं।”राजभर के इस बयान के बाद यूपी की राजनीति में नए सिरे से गर्माहट बढ़ गई है।विपक्ष ने इसे ‘अपराधियों को संरक्षण’ देने वाला बयान बतायावहीं राजभर समर्थक कह रहे हैं कि यह “सीधे बोलने वाले नेता” का साहस हैराजभर का यह बयान संकेत देता है कि उनकी पार्टी इस बार सामाजिक समीकरण और स्थानीय ताकत के आधार पर बड़े दांव खेलने की तैयारी में है।अब देखना यह होगा किक्या वाकई धनंजय सिंह और ब्रजेश सिंह को टिकट मिलता है?और अगर मिलता है, तो चुनाव में इसका क्या असर पड़ता है?राजभर के इस बयान ने चुनावी सरगर्मी को अचानक बहुत तेज कर दिया है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post