भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पदभार संभालने के बाद पहली बार काशी विश्वनाथ मंदिर धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की आराधना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना की।
दर्शन-पूजन के दौरान पंकज चौधरी ने बाबा विश्वनाथ से संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर मंदिर प्रशासन द्वारा उन्हें विधि-विधान से दर्शन कराए गए।
काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के दौरान भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Tags
Trending

.jpeg)
