मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। करीब 7 घंटे के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री माघ मेले की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा करेंगे। खासतौर पर मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या जैसे प्रमुख स्नान पर्वों को लेकर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:20 बजे परेड ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वह मेला क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम योगी अपने दौरे के दौरान कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा माघ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर बेहद अहम माना जा रहा है। प्रशासन ने दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री शाम 5:10 बजे बमरौली एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।


