वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में मैसूर एक्सप्रेस की बोगी डीरेल होने का मामला सामने आया है। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या माल नुकसान नहीं हुआ है।जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 22687 मैसूर एक्सप्रेस मैसूर से वाराणसी पहुंची थी। ट्रेन को वाशिंग के लिए यार्ड में ले जाते समय अचानक सामान ब्रेक और जनरेटर कार की बोगी पटरी से उतर गई।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। रेलवे कर्मचारी पटरी से उतरी बोगी को दुरुस्त करने में जुट गए।रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह तकनीकी घटना है और इसमें किसी यात्री या कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
Tags
Trending

.jpeg)
