मशहूर बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान कर अपने फैंस को चौंका दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक जानकारी दी। अरिजीत के इस फैसले के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है।अरिजीत सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा,नमस्ते, आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने सालों से श्रोताओं के रूप में मुझे जो इतना प्यार दिया है, उसके लिए आप सबका धन्यवाद। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई भी नया काम नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।
क्या होती है प्लेबैक सिंगिंगप्लेबैक सिंगिंग में गानों की रिकॉर्डिंग स्टूडियो में की जाती है, जिसे बाद में फिल्मों में अभिनेता-अभिनेत्रियों पर फिल्माया जाता है। यानी आवाज सिंगर की होती है और कलाकार उस पर लिप्सिंग करते हैं। अरिजीत सिंह ने पिछले एक दशक में बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए हैं और प्लेबैक सिंगिंग में अपनी अलग पहचान बनाई।सोच-समझकर लिया गया फैसलाअरिजीत सिंह के करीबी और ‘सयोनी’ गाने के कंपोजर अंजन भट्टाचार्य ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि यह फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया है। अरिजीत ने इस पर लंबे समय तक विचार किया और उन्हें लगा कि अब यही सही समय है।
उन्होंने कहा कि अरिजीत अपने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहेंगे और आगे भी नए अंदाज में उनसे जुड़े रहेंगे।प्लेबैक छोड़कर आगे क्या करेंगे अरिजीतप्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने के बाद अरिजीत सिंह अब इंडिपेंडेंट और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर फोकस करेंगे।ग्लोबल कोलैबोरेशन (2027): विभिन्न देशों के कलाकारों के साथ काम कर अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान मजबूत करेंगे।वर्ल्ड टूर: 2027 में दुनियाभर में लाइव कॉन्सर्ट करेंगे, साथ ही वर्चुअल रियलिटी कॉन्सर्ट्स की भी योजना है।स्पेशल प्रोजेक्ट्स: नए गानों और एल्बम्स को सीधे दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा।इंडिपेंडेंट म्यूजिक: फिल्मों से अलग हटकर सोलो प्रोजेक्ट्स और फ्यूजन म्यूजिक पर काम करेंगे।
अरिजीत सिंह के इस फैसले से भले ही फिल्मी संगीत में एक खालीपन महसूस हो, लेकिन उनके फैंस को उम्मीद है कि नए रूप में वह पहले से भी ज्यादा खास संगीत लेकर सामने आएंगे।

.jpeg)
