मकर संक्रांति के पावन पर्व पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में अनोखे अंदाज में उत्सव मनाया। सपा के युवा कार्यकर्ताओं ने गंगा घाट पर PDA लिखी पतंग उड़ाकर राजनीतिक और सामाजिक संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान PDA थीम की पतंगें उड़ाई गईं, जिन पर “PDA है तैयार” लिखा हुआ था। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह प्रतीकात्मक आयोजन 2027 के विधानसभा चुनाव में PDA की एकजुटता के साथ सत्ता परिवर्तन का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया है।
सपा कार्यकर्ताओं के अनुसार यह कार्यक्रम पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित किया गया। युवा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ पतंगबाजी करते हुए सपा की नीतियों और PDA की मजबूती को दर्शाया। सोनू यादव ने कहा मकर संक्रांति के अवसर पर PDA पतंग उड़ाकर हम यह संदेश दे रहे हैं कि 2027 में PDA पूरी तरह तैयार है और बदलाव तय है।”कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


