कंदवा पोखरा स्थित कर्दमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में समाजसेवा की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली। समाजसेवी मोहन मिश्रा एवं सोहन मिश्रा के सौजन्य से निशुल्क कंबल वितरण एवं खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत मिली।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एमएलसी प्रत्याशी पंकज सिंह ‘डब्लू’ ने अपने हाथों से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर राहत और संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। ठंड के इस मौसम में आयोजित सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने खुले दिल से सराहना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंकज सिंह ‘डब्लू’ ने कहा कि इस प्रकार के पुनीत और मानवीय कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने मोहन मिश्रा, सोहन मिश्रा एवं पूरी टीम को इस नेक पहल के लिए बधाई दी और सभी को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है।कर्मदेश्वर महादेव समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मिर्जापुर निवासी उमेश उपाध्याय, महेश प्रजापति, प्रवीन मिश्रा सहित अन्य सहयोगियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान लगभग 300 से अधिक पात्र जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंबल एवं खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, ताकि भीषण ठंड में गरीब और असहाय लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है और इसी भावना के साथ समिति द्वारा यह कार्य किया जाता है।
कर्मदेश्वर महादेव समिति केवल कंबल वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समय-समय पर गरीब एवं जरूरतमंद बहनों की शादी में सहयोग, विभिन्न पुण्य कार्य और भंडारों का आयोजन भी नियमित रूप से करती है। साथ ही महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, भव्य धार्मिक कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।कार्यक्रम में विशेष रूप से गुड्डू मिश्रा, अभी गिरी, मनीष सिंह, शैलेश गिरी, मिश्री लाल गिरी, प्यारे पटेल, राजा राजभर, राकेश कुमार मंत्री, मोनू गिरी, किशन राज पाल, राजू राजभर, विनोद यादव, नानक पटेल, सुधीर पटेल, सर्वेश लाल गिरी, सोनू गिरी, विष्णु प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने समिति के इस सेवा कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की सराहना की।


