गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने के उद्देश्य से धर्मांतरण का झूठा आरोप लगाने के मामले को लेकर ट्रांसजेंडर सलमा ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।इस दौरान सलमा ने बताया कि करीब छह माह पूर्व उत्कर्ष सैनी नामक युवक ने उनसे संपर्क कर शिकायत की थी कि कुछ किन्नर उनके घर पहुंचकर उन्हें परेशान कर रहे हैं।
जानकारी मिलने पर सलमा ने संबंधित किन्नरों से संपर्क कर मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास किया। इस पर किन्नरों ने बताया कि उत्कर्ष उन पर ट्रांसजेंडर समुदाय में शामिल होने का दबाव बना रहा था।सलमा का आरोप है कि उत्कर्ष लगातार उन पर अपना शिष्य बनाने और ट्रांसजेंडर समुदाय में शामिल करने का दबाव डालता रहा।
जब उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया तो उत्कर्ष ने गाली-गलौज शुरू कर दी, जान से मारने की धमकी देने लगा और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया।सलमा ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। पुलिस आयुक्त ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

.jpeg)
