ट्रांसपोर्ट नगर योजना में 53 आवेदकों को मिला भूखण्ड, लॉटरी से हुआ आवंटन

वाराणसी विकास प्राधिकरण की ट्रांसपोर्ट नगर योजना के तहत वर्ष 2012 में पंजीकृत आवेदकों को बुधवार को लॉटरी के माध्यम से भूखण्ड आवंटित किए गए। यह प्रक्रिया प्राधिकरण सभागार में सुबह 11:30 बजे संपन्न हुई।प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री पूर्ण बोरा के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने की। लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराई गई, जिसमें कुल 53 आवेदकों को भूखण्ड आवंटित किए गए। लंबे समय से लंबित आवंटन प्रक्रिया पूरी होने पर आवेदकों ने संतोष व्यक्त किया।

इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर योजना से जुड़े वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी श्री सूर्यमणि तिवारी, श्री जे.पी. तिवारी सहित अन्य आवेदक मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया नियमानुसार और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई गई, जिससे पंजीकृत आवेदकों को उनका अधिकार सुनिश्चित किया जा सके।मौके पर संपत्ति अधिकारी आनंद प्रकाश तिवारी, सहायक संपत्ति अधिकारी रमेश दुबे समेत प्राधिकरण के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि ट्रांसपोर्ट नगर योजना के तहत शेष औपचारिकताएं भी शीघ्र पूरी कर लाभार्थियों को कब्जा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post