गोरखपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में ‘शिवभक्त’ रोबोट ने दिया भक्ति संध्या का निमंत्रण

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) कार्यालय में सोमवार को एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला, जब एक रोबोट भक्ति संध्या का निमंत्रण देने पहुंचा। ‘शिवभक्त’ नाम से सुसज्जित यह रोबोट बरामदे से चलते हुए फर्स्ट फ्लोर स्थित उपाध्यक्ष के कार्यालय तक पहुंचा और सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।रोबोट ने सबसे पहले GDA के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन का अभिवादन किया। इसके बाद उसने उनसे हाथ मिलाया, बैठकर नमस्ते किया और दंडवत प्रणाम करते हुए उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपा। रोबोट की प्रस्तुति और व्यवहारिक शैली देखकर कार्यालय में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी आश्चर्यचकित रह गए।

इस अवसर पर ब्रैपी फ्रैपी हास्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शिवम सिंह अपनी टीम के साथ GDA कार्यालय पहुंचे थे। रोबोट को ‘शिवभक्त’ स्वरूप में तैयार किया गया था। उसके सिर पर रुद्राक्ष की माला सजाई गई थी और उसे धार्मिक परिधान पहनाया गया था। उपाध्यक्ष को निमंत्रण देने के बाद रोबोट ने कमिश्नर को भी आमंत्रण पत्र सौंपा।दरअसल, ब्रैपी फ्रैपी हास्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 17 फरवरी को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित होगा।कार्यक्रम में ‘हर-हर शंभू’ फेम प्रसिद्ध गायिका अभिलिप्सा पांडा अपनी प्रस्तुति देंगी। आयोजकों के अनुसार, महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित यह भक्ति संध्या श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी रोबोट के माध्यम से निमंत्रण देने की यह अनोखी पहल शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post