प्रयागराज: स्पोर्ट्स एकेडमी के हॉस्टल में नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी की संदिग्ध हालात में मौत

प्रयागराज स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) की स्पोर्ट्स एकेडमी में ट्रेनिंग ले रहे एक नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी की हॉस्टल के कमरे में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। खिलाड़ी हाल ही में अपनी शादी समारोह से लौटकर ट्रेनिंग के लिए एकेडमी पहुंचा था।मिली जानकारी के अनुसार, खिलाड़ी दो दिन पहले ही शादी से लौटकर हॉस्टल आया था। सोमवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला, तो साथियों को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर हॉस्टल प्रशासन को सूचना दी गई। दरवाजा खोलने पर खिलाड़ी का शव कमरे के अंदर मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।इस घटना के बाद स्पोर्ट्स एकेडमी में शोक का माहौल है। साथी खिलाड़ी और कोच इस घटना से स्तब्ध हैं। एकेडमी प्रशासन ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए जांच में सहयोग की बात कही है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post