लखनऊ।राजधानी लखनऊ से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। देवर की शादी से ठीक पहले महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। सबसे ज्यादा मार्मिक दृश्य उनकी मासूम बेटी का है, जो मां को याद कर लगातार रोए जा रही है।मृतका की पहचान प्रीति के रूप में हुई है, जो लखनऊ में तैनात थीं। बताया जा रहा है कि प्रीति ने कुछ साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही पारिवारिक तनाव और घरेलू कलह की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
परिजनों के अनुसार, घर में देवर की शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच प्रीति ने यह कदम उठा लिया, जिससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।पलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रीति ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।इस घटना ने एक बार फिर मानसिक तनाव और पारिवारिक दबाव जैसे मुद्दों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, मां को खो चुकी मासूम बच्ची को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

.jpeg)