रामकटोरा विराट कॉम्प्लेक्स में ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

चेतगंज थाना क्षेत्र स्थित रामकटोरा के विराट कॉम्प्लेक्स में लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ट्रांसफॉर्मर से उठती ऊंची लपटों और घने धुएं को देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई।

मौके पर सूचना पाकर एसडीओ अनिल सिंह और जेई हिमांशु कुशवाहा सहित बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए। बिजली विभाग की टीम ने फायर कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया और स्थिति को नियंत्रित किया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या ओवरलोड माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता विभागीय जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।



Post a Comment

Previous Post Next Post