लोहता थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमले का आरोप, कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार में रोष

लोहता थाना अंतर्गत अकेला चौकी क्षेत्र से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। ग्राम बनकट नेवादा निवासी शादाब खान उर्फ पुल्लू, पुत्र बेलाल अहमद खान पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमले में शादाब खान को गंभीर चोटें आई हैं और वह अभी भी इलाजरत है।पीड़ित के अनुसार 1 जनवरी 2026 को आफताब खान उर्फ मलाई खान, उसका पुत्र आदिल खान तथा उसका छोटा भाई हलाकू खान—तीनों ने मिलकर शादाब खान पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। इस हमले में शादाब खान के सिर की हड्डी टूटने और दाहिने हाथ में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद लोहता थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है। परिजनों का कहना है कि जांच के नाम पर लगातार टाल-मटोल की जा रही है, जबकि आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं।परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते पीड़ित को न्याय नहीं मिल पा रहा है और आरोपी पक्ष के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और पुलिस के उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित परिवार ने आम जनता से भी इस मामले को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि मामला उच्च स्तर तक पहुंचे और न्याय सुनिश्चित हो सके।फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। आगे की कार्रवाई और पुलिस प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।



Post a Comment

Previous Post Next Post