स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 के छात्रों का गरिमामयी आशीर्वचन एवं विदाई समारोह सम्पन्न

घोरावल स्थित स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं का आशीर्वचन एवं विदाई समारोह शनिवार को गरिमामयी एवं भावुक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबन्धक बाबा प्रकाशध्यानानन्द द्वारा स्वामी हरसेवानन्द जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।कार्यक्रम में कक्षा 9वीं के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, प्रेरणादायी नृत्य एवं तार्किक खेलों का आयोजन किया, जिसमें कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भावनात्मक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर विदा ले रहे छात्र-छात्राओं को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया। कुमार सार्थक को मोस्ट स्टूडियस, इंदेश एवं शिवानी पटेल को मोस्ट डिसीप्लीन, अनुज सिंह एवं आराध्या साहू को मोस्ट इनोसेंट, अनुष्का शर्मा को ऑल-राउंडर तथा गौरव दुबे एवं आस्था चतुर्वेदी को मिस्टर एवं मिस फेयरवेल का खिताब प्रदान किया गया।

अपने आशीर्वचन में विद्यालय के प्रबन्धक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने परीक्षा को जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए छात्रों को भयमुक्त होकर स्व-अध्ययन, अनुशासन एवं कठिन परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया।विदाई ले रहे छात्रों ने भी अपने विद्यालय जीवन के अनुभवों को भावुकता के साथ साझा किया। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नीरज कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को विद्यालय के आदर्शों, नैतिक मूल्यों एवं सतत परिश्रम को जीवन में अपनाने तथा आगामी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन कक्षा 9वीं की छात्रा आकांक्षा गुप्ता एवं आरोही ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक विपिन सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर शिक्षक आकाश सोनी, उमेशचन्द, सर्वेश पाठक, किरण मौर्या, राकेश जायसवाल, प्रशान्त दुबे, मोतीलाल गुप्ता, रविन्द्र यादव, राजकुमार यादव सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post