आप सांसद संजय सिंह का बीजेपी पर तीखा हमला, पप्पू यादव की गिरफ्तारी को बताया निंदनीय

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह शनिवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी आगमन के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे निंदनीय करार दिया।संजय सिंह ने कहा कि पप्पू यादव पिछले कई वर्षों से लगातार जनहित में अच्छे कार्य कर रहे हैं, ऐसे में उनकी गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।मणिकर्णिका घाट मामले में खुद पर दर्ज एफआईआर को लेकर संजय सिंह ने कहा, 

मैं तो बनारस में ही हूं, पुलिस कमिश्नर को बता दीजिए कि एक अपराधी खुलेआम घूम रहा है, गिरफ्तार कर लें।” उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी के बयान पर पलटवार करते हुए संजय सिंह ने कहा कि यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि जनता की जिंदगी की कोई कीमत नहीं समझी जा रही है। “हम गड्ढे खोदेंगे और उन्हें खुला छोड़ देंगे”—इस तरह की सोच बीजेपी और मनोज तिवारी की क्रूर मानसिकता को दर्शाती है।संजय सिंह ने भाजपा पर जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी राजनीति देश और समाज के लिए घातक

 है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post