वाराणसी: बस स्टैंड पर 45 वर्षीय व्यक्ति की लावारिस लाश मिलने से मची सनसनी

सिगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंग्लिशिया लाइन तिराहे पर स्थित बस स्टैंड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति की लावारिस लाश मिली। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी।

सूचना मिलते ही एसीपी चेतगंज डॉ. ईशान सोनी, इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा एवं विद्यापीठ चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक व्यक्ति रात में बस स्टैंड पर ही रुका हुआ था, लेकिन उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस जांच के दौरान मृतक की पहचान बिहार के रोहतास जिले के निवासी के रूप में हुई है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post