वाराणसी परिक्षेत्र में ‘काशी गंगा’ अतिथि गृह व नवनिर्मित सभागार का भव्य उद्घाटन

वाराणसी परिक्षेत्रीय कार्यालय परिसर में “काशी गंगा” परिक्षेत्रीय अतिथि गृह एवं नवनिर्मित परिक्षेत्रीय सभागार का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। उद्घाटन पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन द्वारा किया गया।इस अवसर पर वैभव कृष्ण, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, सोमेन बर्मा निवर्तमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, कुँवर अनुपम सिंह नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डॉ. कौस्तुभ निवर्तमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर, गोल्डी गुप्ता सहायक पुलिस अधीक्षक जौनपुर तथा श्रृष्टि जैन सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षणाधीन) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया ने नवनिर्मित भवनों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की आधुनिक सुविधाएं पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य निष्पादन, प्रशिक्षण और आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करेंगी। इससे प्रशासनिक कार्यों में गति और दक्षता आएगी।कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक रमेश यादव (रीडर), निरीक्षक अखिलेश मौर्या (प्रभारी आईजीआरएस शाखा), शिवजी सिंह (प्रधान लिपिक), उपनिरीक्षक नरसिंह ओझा (प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ), उपनिरीक्षक सूरज सिंह (प्रभारी साइबर/सोशल मीडिया सेल), उपनिरीक्षक राजेश तिवारी (पीआरओ) सहित परिक्षेत्रीय कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post