महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने को लेकर शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर धाम परिसर में प्रशासन द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंदिर प्रशासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, शिव हरी मीणा, जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार झा,
एसीपी यातायात सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा इंतजामों और व्यवस्थाओं को लेकर मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके बाद अधिकारियों ने गोदौलिया चौराहे का भी निरीक्षण किया और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा भीड़ नियंत्रण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

.jpeg)