दालमंडी के 23 जर्जर मकानों को नगर निगम की नोटिस खाली करने का निर्देश

दालमंडी क्षेत्र में स्थित जर्जर और खतरनाक हालत में पहुंचे 23 मकानों को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। नगर निगम प्रशासन ने इन मकानों के मालिकों और निवासियों को नोटिस जारी करते हुए तत्काल मकान खाली करने का निर्देश दिया है। प्रशासन का कहना है कि ये मकान किसी भी समय गिर सकते हैं, जिससे जनहानि की आशंका बनी हुई है।इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से क्षेत्र में ध्वस्तीकरण को लेकर मुनादी कराई गई। मुनादी के जरिए स्थानीय लोगों को आगाह किया गया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर मकान खाली कर लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी जांच में मकानों की हालत बेहद जर्जर पाई गई है। बरसात के मौसम को देखते हुए खतरा और बढ़ गया है। लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है।स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। वहीं नगर निगम ने आश्वासन दिया है कि जरूरतमंद परिवारों को नियमों के तहत सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।प्रशासन ने साफ किया है कि समयसीमा समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार की दुर्घटना की जिम्मेदारी मकान मालिकों की होगी, इसलिए सभी को सहयोग करने की अपील की गई है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post