वाराणसी।आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर देशभर में उत्साह चरम पर है। इसी कड़ी में वाराणसी के एक स्कूल में छात्रों ने भारतीय क्रिकेट टीम के समर्थन में जोरदार चियरअप किया। बच्चों ने देशभक्ति और टीम इंडिया के जोश से भरे गीत गाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने “भारत है प्रचंड” जैसे गीत गाए और टीम इंडिया की जीत की कामना की। बच्चों के बीच भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव सबसे ज्यादा पसंदीदा खिलाड़ी बने रहे। छात्रों ने उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें टीम का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बताया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में खेल भावना और राष्ट्रीय गर्व की भावना को मजबूत करते हैं।छात्रों का मानना है कि इस बार भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर देश का नाम रोशन करेगी। पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ बच्चों ने टीम इंडिया को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

.jpeg)