वाराणसी।टी-20 वर्ल्ड कप के जश्न के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से एक खास और गर्व की खबर सामने आई है। यहां विश्वप्रसिद्ध बनारसी हथकरघा पर T-20 वर्ल्ड कप स्पेशल बनारसी साड़ी तैयार की जा रही है, जिसे भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को उपहार के रूप में दिया जाएगा।इस अनोखी साड़ी का डिज़ाइन काशी की एक युवा बेटी ने तैयार किया है, जिसमें भारतीय संस्कृति और क्रिकेट के संगम को खूबसूरती से उकेरा गया है। साड़ी में तिरंगे के रंग, क्रिकेट से जुड़े प्रतीक और पारंपरिक बनारसी बुनाई की झलक देखने को मिलेगी। इसे पूरी तरह हाथ से बुना जा रहा है, जिसमें वाराणसी के कुशल कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
डिज़ाइनर के अनुसार, इस साड़ी के ज़रिए भारतीय टीम की जीत, खेल भावना और देश की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देना उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक साड़ी नहीं, बल्कि काशी की पहचान और भारतीय हुनर का प्रतीक है।स्थानीय बुनकरों का कहना है कि इस पहल से बनारसी साड़ियों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी और कारीगरों को भी नया उत्साह मिलेगा। वहीं, क्रिकेट प्रेमियों में भी इस खास गिफ्ट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।टी-20 वर्ल्ड कप के मौके पर बनारसी साड़ी का यह अनोखा उपहार भारत की सांस्कृतिक विरासत और खेल के प्रति जुनून का खूबसूरत उदाहरण बनकर सामने आया है।

.jpeg)