सारनाथ थाना क्षेत्र के नई बाजार इलाके में नाबालिग किशोरी से कथित छेड़छाड़ के प्रयास और विरोध करने पर परिजनों से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां सुनैनी ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।प्रार्थना पत्र के अनुसार 15 फरवरी की रात करीब 9 बजे उनकी 14 वर्षीय पुत्री घर में सो रही थी। शौच के लिए बाहर जाने पर पड़ोस में रहने वाला युवक लखन कथित रूप से उसका हाथ पकड़कर मुंह दबाते हुए अपने कमरे की ओर ले जाने लगा।
किशोरी के शोर मचाने पर माता-पिता मौके पर पहुंचे और उसे छुड़ाने का प्रयास किया।आरोप है कि इसी दौरान लखन के साथ ईशा और फिरोज भी मौके पर पहुंच गए और लाठी-डंडों से दंपति पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।पीड़ित परिवार का आरोप है कि जाते-जाते आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

.jpeg)