India AI Impact Summit 2026 का आगाज आज से, शाम 5 बजे उद्घाटन करेंगे नरेंद्र मोदी

भारत में आज 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी आयोजनों में से एक India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत हो गई है। हालांकि इसका औपचारिक उद्घाटन शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।यह समिट 20 फरवरी तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होगी। समिट के साथ ही ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का भी आयोजन किया जा रहा है, जहां दुनियाभर की कंपनियां अपने नवीनतम एआई सॉल्यूशंस और तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी।

इस कार्यक्रम में आम लोग भी यह देख सकेंगे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वास्तविक जीवन में कैसे काम करता है और भविष्य में खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में किस प्रकार क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है। एक्सपो में एआई आधारित स्मार्ट समाधान, ऑटोमेशन, हेल्थ टेक, एग्री टेक और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़ी तकनीकों को प्रदर्शित किया जाएगा।प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर समिट में शामिल होने आए दुनियाभर के नेताओं, उद्योगपतियों, इनोवेटर्स, नीति-निर्माताओं, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस समिट की थीम ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ है, जो मानवता की प्रगति के लिए एआई के उपयोग के साझा संकल्प को दर्शाती है।सरकार का मानना है कि यह समिट भारत को वैश्विक एआई हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post