उदय प्रताप कॉलेज में नई व्यवस्था: कक्षा की पहली दो बेंच अब सभी छात्रों के लिए, हॉस्टल छात्रों का आरक्षण खत्म

उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) में कक्षाओं की पहली दो बेंच को लेकर चली आ रही अनौपचारिक व्यवस्था पर अब पूर्ण विराम लगा दिया गया है। कॉलेज प्रबंधन ने सर्कुलर जारी कर स्पष्ट किया है कि अब आगे की दो बेंच केवल हॉस्टल छात्रों के लिए आरक्षित नहीं रहेंगी।प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कक्षाओं में पहली दो बेंच पर बैठने को लेकर विवाद और शिकायतें सामने आ रही थीं। इसे देखते हुए सभी छात्र-छात्राओं को नोटिस जारी कर सूचित किया गया है कि यदि कोई छात्र किसी अन्य विद्यार्थी को आगे की बेंच पर बैठने से रोकता है या उसके साथ दुर्व्यवहार करता है, तो इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा।

कॉलेज द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि कोई यह कहता है कि केवल हॉस्टल के छात्र ही आगे की दो बेंच पर बैठेंगे, तो यह दुर्व्यवहार की श्रेणी में आएगा। ऐसे मामलों का छात्र सामूहिक रूप से विरोध करें और प्रशासन को इसकी सूचना दें।प्रबंधन ने यह भी निर्देश दिया है कि यदि कोई छात्र बैठने से मना करता है या दबाव बनाता है तो उसकी फोटो लेकर कॉलेज प्रशासन को भेजी जाए और एंटी रैगिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जाए। इस पूरे प्रकरण की निगरानी एंटी रैगिंग सेल द्वारा की जाएगी।कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कक्षा में समानता और अनुशासन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नई व्यवस्था को लेकर छात्रों में चर्चा के साथ-साथ सतर्कता का माहौल भी देखा जा रहा है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post