चितईपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के काशी जोन अंतर्गत थाना चितईपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर और प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।पुलिस के अनुसार, महिला ने थाना चितईपुर में प्रार्थना पत्र देकर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी।

तहरीर के आधार पर थाना चितईपुर में मु0अ0सं0 0035/2026 के तहत धारा 65(2), 351(3) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। मुखबिर की सूचना पर 16 फरवरी 2026 को अभियुक्त विकास साहनी उर्फ छेदी उर्फ छेदन (उम्र लगभग 19 वर्ष), निवासी नई बस्ती टिकरी, थाना चितईपुर, को निषाद चौक तिराहा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम, उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह, कांस्टेबल कमल किशोर, हेड कांस्टेबल राजय भारतीय तथा कांस्टेबल शेष नारायण शामिल रहे।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post