शास्त्री घाट पर संविधान संवाद रैली, सरकार पर बरसे कांग्रेस नेता

वाराणसी के शास्त्री घाट पर रविवार को आयोजित कांग्रेस की संविधान संवाद रैली में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। रैली का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा और सुप्रिया श्रीनेत भी मौजूद रहीं।मंच से कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।पवन खेड़ा का भाजपा पर हमला कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा द्वारा सांसद गौरव गोगोई पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि ये आरोप निराधार हैं और असम के मुख्यमंत्री पिछले एक साल से अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

पवन खेड़ा ने कहा कि गौरव गोगोई असम की राजनीति का अहम चेहरा हैं और उनका अपमान असम की जनता का अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि इन आरोपों का कानूनी जवाब दिया जाएगा।मोहन भागवत द्वारा वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि जिन संगठनों की आज़ादी की लड़ाई में कोई भूमिका नहीं रही, उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में डर की कोई जगह नहीं होती। अजय राय का बयान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भले ही कुछ बड़े नेता बिक गए हों, लेकिन काशी के कांग्रेस कार्यकर्ता न बिके हैं और न बिकेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।सुप्रिया श्रीनेत का संदेशकांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आज़ादी को बचाना आज सबसे बड़ी जरूरत है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post